प्रश्न: संख्याएँ कितने प्रकार की होती हैं? उत्तर- संख्याएँ मूलतः 12 प्रकार की होती हैं- प्राकृतिक संख्या पूर्ण संख्या पूर्णांक संख्या सम संख्या विषम संख्या भाज्य संख्या अभाज्य संख्या सह अभाज्य संख्या परिमेय संख्या अपरिमेय संख्या वास्तविक संख्या अवास्तविक संख्या प्राकृतिक संख्या: वें संख्याएँ जो गिनती के लिए उपयोग की जाती हैं उन्हें प्राकृतिक संख्याएँ कहते हैं जैसे- 1,2,3,4,5,6,7,........ पूर्ण संख्या: प्राकृतिक संख्याओं में 0 को शामिल करने से जो संख्याएँ बनतीं हैं उनको पूर्ण संख्याएँ कहते हैं जैसे- 0,1,2,3,4,5,6,7,....... पूर्णांक संख्या: धनात्मक, ऋणात्मक और 0 से मिलकर जो संख्याएँ बनतीं हैं, उन्हें पूर्णांक संख्या कहते हैं, ये तीन प्रकार की होती हैं I) धनात्मक पूर्णांक संख्याएँ II) ऋणात्मक पूर्णांक संख्याएँ III) उदासीन पूर्णांक संख्याए I)धनात्मक पूर्णांक संख्याएँ: 1 से लेकर अनंत तक की सभी धनात्मक संख्याएँ, धनात्मक पूर्णांक कहलातीं हैं I) ऋणात्मक पूर्णांक संख्याएँ: 1 से लेकर अनंत तक की सभी ऋणात्मक संख्याएँ, ऋणात्मक पूर्णांक संख्याएँ...